फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिक्षिका के खाते में पैसे भेजने का झांसा देकर 45 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-9 निवासी शिक्षिका के खाते में पैसे भेजने का झांसा देकर 45 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर एमडीसी स्टेट साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह स्कूल में शिक्षिका है। 18 फरवरी को उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह एलआईसी ऑफिस से बात कर रहा है। उन्हें बताया कि उनके पिता से उनकी बात हुई है। आपके पिता के खाते में पैसे नहीं जा रहे हैं। इसलिए आपके खाते में 15 हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा है। उसके कुछ देर बाद शिकायतकर्ता के फोन पर एक मैसेज आया जिसमें 10 हजार रुपये पेटीएम खाते में क्रेडिट होने के बारे में था। आरोपी ने शिकायतकर्ता से कहा कि मैंने आपके खाता में 10 हजार रुपये भेज दिए हैं। आपको 5 हजार रुपये और भेज रहा हूं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के पास 50 हजार रुपये क्रेडिट होने का मैसेज आया। आरोपी ने उनसे कहा कि मैंने गलती से आपके खाते में पांच हजार रुपये रुपये की जगह 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। आप मुझे 45 हजार रुपये वापस ट्रांसफर कर दो। शिकायतकर्ता आरोपी की बातों में आकर पेटीएम के माध्यम से 45 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने कहा कि पैसे तो बैंक के सर्वर के काम ना करने की वजह से आपके पास वापस रिफंड हो गए हैं। इसके साथ ही शिकायतकर्ता के पास 45 हजार रुपये पेटीएम पर क्रेडिट होने का मैसेज आया। इस पर शिकायतकर्ता को शक हुआ। उन्होंने तुरंत अपने पिता से फोन पर बात की। उनके पिता ने कहा कि मैंने किसी भी एलआईसी ऑफिसर को तुम्हारे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के बारे में नहीं कहा है। न ही मेरी किसी एलआईसी ऑफिस में बात हुई है। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ 45 हजार रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ है। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें