फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टास्क पूरा कर लाभ लेने का झांसा देकर 3.92 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-20 निवासी वकील से टास्क पूरा करने का झांसा देकर 3.92 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से वकील हैं। चंडीगढ़ सेक्टर-43 स्थित सेशन कोर्ट में वकालत करते हैं। 12 मई 2024 को वे अपने घर सेक्टर-20 में मौजूद थे। उस समय किसी अनजान ने व्हाट्सएप से उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर उनको एक ग्रुप में शामिल कर लिया। ग्रुप के एडमिन ने बताया कि आपको कुछ टास्क दिए जाएंगे, उस टास्क को करने के बाद आपको रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन कर लिया। टास्क पूरा करने पर उनको कुछ लाभ के साथ रुपये वापस भेज दिए। शिकायतकर्ता को आरोपियों पर विश्वास हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कुछ टास्क पूरा करने को कहा। इसमें उनको खुद के पैसे लगाने थे। आरोपी ने उन्हें लालच दिया कि टास्क पूरा करने पर कुछ ही समय में उनके रुपये वापस मिल जाएंगे। इसके बाद उन्होंने पहले तो पांच हजार रुपये अपने गुगल-पे से ट्रांसफर किए और टास्क पूरा होने पर 6500 रुपये वापस किए गए। इसके बाद लालच में आकर कुल 392700 रुपये आरोपियों को दे दिए। उसके बाद और रुपयों की मांग की गई तो उनको धोखाधड़ी का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें