फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: विदेश भेजने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। गांव भरैली निवासी एक व्यक्ति को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गांव भरैली निवासी रमेश कुमार की शिकायत पर बबीता, गुरजोत, भान सिंह निवासी कनौली और गुरदास अलीपुर जिला पंचकूला निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रमेश कुमार ने दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे कमल को डेढ़ साल से गुरदास ने दुबई में रखा हुआ है। इससे पहले उन्होंने चंडीमंदिर में शिकायत दी थी। वहां पर 1 मार्च 2024 को गांव भरैली और बरवाला के सरंपच व अन्य की मौजूदगी में उनका राजीनामा करवा दिया था। राजीनामे के अनुसार गुरदास ने उनको अपने दो बैंक के चेक 20 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गुरदास ने कहा था कि वह 5 मार्च 2024 को पैसे देगा और चेक भी वापस ले लेगा। उनके बेटे को 2 मार्च 2024 को दुबई से भारत शाम तक लाने का वायदा किया था, लेकिन गुरदास न तो उनके बेटे को लाया न ही पैसे वापस किए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें