फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टूर पैकेज का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

पंचकूला। टूर पैकेज का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के मांगने के बाद भी ट्रैवल एजेंसी ने रुपये वापस नहीं किए। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। सेक्टर-7 पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, जीरकपुर निवासी सुशांत शर्मा ने शिकायत में बताया कि उन्होंने ट्रैवल एजेंसी से यूरोप का टूर पैकेज लिया था। एजेंसी के कर्मचारियों ने सेक्टर-7 में उनके भाई के घर पर पैकेज के लिए करीब 1.50 लाख रुपये ले लिए। एजेंसी द्वारा फर्जी होटल बुकिंग की गई। इस कारण उन्हें टूर पर जाना रद्द करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें