पीडि़त की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। व्यक्ति को म्यूचुअल फंड के फर्जी दस्तावेज देकर 1 लाख रुपये धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार रोशन लाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र आईटीबीपी भानू में तैनात है। शिकायतकर्ता से भास्कर मिश्रा ने 1 लाख रुपये लेकर एसबीआई म्यूचुअल फंड में जमा करवाए थे। जिसकी जांच करने पर पता चला कि एसबीआई म्यूचुअल फंड के दस्तावेज नकली हैं। इसके बाद शिकायतकर्ता ने भास्कर मिश्रा से पूछा तो वह उन्हें फोन पर झूठे आश्वासन देता रहा। जबकि एक लाख रुपये भास्कर मिश्रा ने अपनी फर्म में डाल दिए गए हैं। भास्कर मिश्रा ने अपनी कंपनी में उनके पैसे डाले, इसके लिए उनकी कोई भी राय नहीं ली गई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई।