फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गणेश चतुर्थी पर गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर मंगलवार को शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहाैल रहा। जगह-जगह भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गईं। मंदिरों, कॉलोनियों, बाजारों और घरों में भव्य सजावट के साथ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिपूर्वक गणपति की स्थापना की। फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और बंदनवार से सजे पंडाल भक्तों को आकर्षित कर रहे हैं। सेक्टर 11, 12, 15, 20 में महिलाओं ने गणेश जी कि प्रतिमाओं की खरीदारी की और गणेश प्रतिमाएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। यह पर्व 6 सितंबर तक चलेगा, जब गणपति विसर्जन के साथ विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें