पंचकूला। माइंड वेदा ने ‘काव्य कुशल पुरस्कार’ विजेताओं के नाम घोषित कर दिए हैं। माइंड वेदा के संस्थापक कंवल बिंदुसार ने बताया कि उत्सव लग्जरी मिठाई के सौजन्य से ‘काव्य कुशल पुरस्कार’ के लिए 9 से 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन कविताओं की प्रविष्टियों का आवेदन किया गया था, जिसमें देश भर से रचनाकारों ने हिस्सा लिया। इसमें चंडीगढ़ की चंद्रकला जैन ने पहला पुरस्कार 2100 रुपये, फरीदाबाद की डॉ. बबीता गर्ग सहर ने दूसरा 1100 रुपये और पंचकूला की सविता गर्ग सावी ने 500 रुपये का तीसरा पुरस्कार हासिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शम्स तबरेजी, नरबीर सिंह और दयाकरण सिंह विशेष अतिथि रहे। शम्स तबरेजी, नरबीर सिंह और दयाकरण ने नगद पुरस्कार राशि और स्मृति पत्र प्रदान किए। इन पुरस्कारों का चयन डॉ. सुदेश नूर, डॉ. अमृत कौर और डॉ. अश्विनी शांडिल्य की ज्यूरी ने विभिन्न बिंदुओं के अंकों के आधार पर किया। कार्यक्रम में जेजेपी के पंचकूला जिला प्रधान ओपी सिहाग, गंगा फिल्म्स के मालिक सुरेंदर भारद्वाज, हरियाणवी फिल्म इतिहासकार रोशन वर्मा, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनिल सोनी, साहित्यकार डॉ. अश्विनी शांडिल्य, अजय सिंह राणा, नीलम त्रिखा, नीलम जोशी, चंद्रकला जैन, प्रज्ञा शारदा, अलका शर्मा, शीनू वालिया, सीमा गुप्ता और सविता गर्ग सावी भी उपस्थित रहे। कंवल बिंदुसार ने बताया कि कला और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाता रहेगा।