फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नवंबर से बदलेगा शहर के सरकारी स्कूलों का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सर्दियां शुरू होने के बाद एक नवंबर से शहर के सरकारी स्कूलोें का समय बदलने जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से सर्दियों की समय सारिणी स्कूलों को भेज दी गई है। पहली पारी में चलने वाले स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा का समय शिक्षकों के लिए सुबह सवा आठ से दोपहर सवा दो और बच्चों केलिए सुबह साढ़े आठ से डेढ़ बजे तक, वहीं छठी से बारहवीं का समय सुबह सवा आठ बजे से सवा दो बजे तक रहेगा। दूसरी पारी में कक्षा एक से कक्षा 5 तक का समय शिक्षकों के लिए सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक और विद्यार्थियों के लिए 12 बजकर 45 मिनट से शाम 5 बजे तक चलेगा। शिक्षा निदेशक पालिका अरोड़ा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार स्कूलों का यह समय एक नवंबर से 31 मार्च 2022 तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें