फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए स्वास्थ्य निदेशक के लिए पंजाब से आए तीन नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कार्यकाल 30 सितंबर 2021 को पूरा हो जाएगा। ऐसे में यूटी प्रशासन ने नए स्वास्थ्य निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते दिनों यूटी प्रशासन के कार्मिक विभाग ने पंजाब सरकार से स्वास्थ्य निदेशक के चुनाव के लिए तीन अधिकारियों का एक पैनल मांगा था। पंजाब सरकार ने अब तीन अधिकारियों के नाम प्रस्तावित कर दिए हैं। इनमें लुधियाना के स्वास्थ्य विभाग की उप निदेशक डॉ. सुमन, मोहाली में सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल और जीएमएसएच-16 के जनरल मेडिसिन विभाग के हेड डॉ. अमरजीत सिंह का नाम शामिल है। अब प्रशासन द्वारा इन तीनों अधिकारियों के नाम में से एक का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें