फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीगढ़ पुलिस के पिता-पुत्र एएसआई की फोटो सोशल मीडिया पर बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और उनके बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब लाइक की जा रही है। दरअसल वर्ष 1991 बैच के एएसआई रमेश पाल का बेटा भी चंडीगढ़ पुलिस में एएआई भर्ती हुआ है। लगभग एक ही कद-काठी वाले, समान रैंक वाले वर्दी में दोनों एएसआई पिता-पुत्र की यह तस्वीर आकर्षण से भरी है। 54 वर्षीय रमेश पाल बताते हैं कि उनका 22 वर्षीय बेटा अभिनव कलोहा शुरू से ही पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता था। सेंट स्टीफंस स्कूल से स्कूली पढ़ाई करने के बाद डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में वह एनसीसी का टॉपर रहा और बीएससी कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उसने एक साल गैप लेकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की ताकि आईपीएस बन सके। वह अभी भी इसकी तैयारी में जुटा है। अभिनव पिछले वर्ष 12 दिसंबर को चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई भर्ती हुआ था। कुल 44 एएसआई पदों के लिए यह भर्ती की गई थी। फिलहाल वह दिल्ली में ट्रेनिंग पर है। रमेश पाल का कहना है कि बेटे ने दिल्ली पुलिस में एसआई की परीक्षा भी पास कर ली और पायलट की परीक्षा भी दो बार पूरी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें