फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस सोती रही और पंजाब पुलिस गैंगस्टर को पकड़कर ले गई, सोने की लूट का मामला था

Fri, 13 Mar 2020 03:07 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ की पुलिस सोती रही... और पंजाब पुलिस वीरवार को सेक्टर-36 में बीते कई दिनों से छिपे अंतरराज्यीय गैंगस्टर गगन जज को पकड़कर अपने साथ ले गई। हैरानी की बात है कि चंडीगढ़ पुलिस को गैंगस्टर की गिरफ्तारी का पता उस वक्त लगा, जब पंजाब पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की।
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस के बाद महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस सेक्टर-36 की मार्केट समेत आसपास के एरिया में इनपुट जुटाने में जुट गई। उधर, पुलिस विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि पंजाब पुलिस ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी। अब सवाल यह है कि गगन जज चंडीगढ़ में कहां ठहरा हुआ था और चंडीगढ़ पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी।

लुधियाना में 30 किलो सोने की लूट के मामले में पंजाब पुलिस ने वीरवार को गगन जज को दबोचने के लिए सेक्टर-36 की मार्केट के एक कोने की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। पंजाब पुलिस का दावा है कि इस दौरान बचने के लिए गगन जज ने फायरिंग करने की कोशिश की। जिसके बाद गैंगस्टर को सेक्टर-36 की मार्केट से दबोच लिया गया।
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पंजाब के आईजी कंवर विजय प्रताप सिंह ने खुलासा किया कि गगन जज के कब्जे से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 50 कारतूस के अलावा करीब 31 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गैंग मोबाइल पर अपनी गतिविधियां लीक हो जाने से बचने के लिए अपने साथियों के साथ बातचीत के लिए वायरलेस हैंडसेट का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने सेक्टर-36 से गैंगस्टर गगन जज की गिरफ्तारी को लेकर कोई सूचना नहीं दी। यूटी पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुट हुई है।
- चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें