संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बलटाना फाटक पर मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब 5 बजे हुई। फाटक बंद रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा पलक झपकते हुआ। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दर्शन लाल निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति फाटक से कुछ दूरी पर खड़ा था। जैसे ही ट्रेन आई व्यक्ति ट्रेन के आगे आ गया और मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के तुरंत बाद ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी रही फिर औपचारिकताओं के बाद आगे बढ़ा दी गई। इस घटना के बाद फाटक पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग गहरे सदमे में नजर आए। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल भेज दिया।