चंडीगढ़। शहर में सोमवार को दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले। 24 घंटे के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 1628 लोगों की जांच की गई। इनमें से 6 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं दूसरी तरफ 10 दिन की अवधि पूरी करने के बाद तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। शहर में अब एक्टिव केस की संख्या 43 है। वहीं, 811 मरीजों की मौत हो चुकी है।