चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को डेंगू के 25 केस मिले हैं। यह केस सेक्टर 19, 30, 40, 45, 56, बुड़ैल, दड़वा, मलोया, हल्लोमाजरा, मनीमाजरा आदि जगहों के हैं। नवंबर माह में अब तक 293 डेंगू केस आ चुके हैं। जनवरी से लेकर अब तक 1182 केस आए हैं, जिसमें 415 दूसरे प्रदेशों के हैं। ब्यूरो