चंडीगढ़। शहर में रविवार को कोरोना के पांच नए मरीज मिले। ये मरीज सेक्टर-10, 11, 41, 48 व पीजीआई कैंपस के हैं। वहीं, तीन लोगों के ठीक होने पर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। बता दें कि कोरोना से अब तक शहर में 820 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 65351 लोग संक्रमित हो चुके हैं। ब्यूरो