चंडीगढ़। शहर में बुधवार को कोरोना का आठ मरीज मिले जबकि 7 दिन की अवधि पूरी करने पर तीन मरीज को छुट्टी दे दी गई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 60 है। संक्रमण दर भी 0.62 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1285 लोगों की जांच की, जिनमें से दो पुरुष और छह महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें एक पीजीआई में दो मरीज जीएमएसच-16 में भर्ती है।