चंडीगढ़। दीपावली पर किसी अनहोनी से निपटने के लिए नगर निगम ने अग्निशमन कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। आरोमा लाइट प्वाइंट सेक्टर-22, सेक्टर-17 प्लाजा, पटेल मार्केट सेक्टर-15, सदर बाजार सेक्टर-19, एलांते मॉल इंडस्ट्रियल एरिया, ग्रेन मार्केट सेक्टर-26 और हाउसिंग बोर्ड चौक पर फायर ब्रिगेड की एक-एक गाड़ियां एहतियातन खड़ी रहेंगी। सभी गाड़ियां तीन नवंबर को शाम चार बजे से पांच नवंबर को सुबह 8 बजे तक मौके पर मौजूद रहेंगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी रोहित गुप्ता ने बताया कि सेक्टर 17, 11, 38, 32, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 व 2 औ मनीमाजरा फायर स्टेशन पर कर्मचारियों की आपातकालीन ड्यूटी लगा दी गई है।