चंडीगढ़। सेक्टर-27 में कार की बैटरी बदलवाने आई एक महिला की कार से पर्स चोरी हो गया। पर्स में 55 हजार रुपये की नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। सेक्टर-19 निवासी पीड़िता पूजा ने सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पूजा सेक्टर-27 मार्केट में एससीओ नंबर 27 के पास अपनी कार की बैटरी बदलवाने गई थी। कार की पिछली सीट पर पर्स रखा था, जिसे किसी ने चोरी कर लिया। पूजा ने पुलिस को बताया कि पर्स में 55 हजार रुपये, पांच एटीएम कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड और अन्य दस्तावेज थे।