चंडीगढ़। शहर में रविवार को एक कोरोना संक्रमित मिला। संक्रमण दर 0.07 पर आ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 2 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी। पिछले 24 घंटे केदौरान 1357 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 5 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 30 रह गई है। वहीं, अब तक 811 मरीजों की मौत हो चुकी है।