माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। धुंध के चलते दिल्ली की तरफ से चंडीगढ़ आने वाली ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है। चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत अप और डाउन ट्रेन चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच रद्द रही। सुबह चंडीगढ़ के रास्ते कालका जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा प्रयागराज से चंडीगढ़ के बीच चलते वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब 13: 07 घंटे लेट रही। चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस रात 9.10 की जगह रात को 10.30 बजे रविवार को री शेड्यूल किया गया। शिरडी-चंडीगढ़ डेढ़ घंटा की देरी से चंडीगढ़ पहुंची।