चंडीगढ़। शहर में बुधवार को कोरोना के 5 नए मरीज मिले। संक्रमण दर 0.37 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 99 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1340 संदिग्धों की कोरोना जांच की गई, जबकि 10 दिन की अवधि पूरी करने के बाद 10 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। अब तक शहर में 1078 मरीजों की मौत हो चुकी है।