चंडीगढ़। शहर में बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों से डेंगू के 41 मरीज मिले। लगातार दो दिनों से 40 से ज्यादा मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या 737 पर पहुंच गई है। इनमें से अक्तूबर में 653 केस मिले हैं। वहीं, अब तक अन्य प्रदेशों के 202 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। शहर में जहां से डेंगू के मरीज मिले हैं, उनमें सेक्टर-15, 19, 22, 23 , 25 , 28, 33, 34, 41, 46, 54, 56, बापूधाम, धनास, कैंबवाला, मलोया, मनीमाजरा, मौलीजागरां और सारंगपुर शामिल हैं।