चंडीगढ़। शहर में बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों से डेंगू के 29 नए केस मिले। इसमें अकेले मनीमाजरा के 11 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टर 26, 27, 28, 29, 49 और 62 के साथ ही किशनगढ़, मलोया से भी मरीज मिले। शहर में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 982 पर पहुंच गई है। नवंबर में डेंगू के 93 मरीज मिले हैं। वहीं अब तक अन्य प्रदेशों के 343 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है।