चंडीगढ़। डेंगू के हर दिन नए केस सामने आ रहे हैं। वीरवार को 24 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। यह केस सेक्टर-22, 29, 52, बहलाना, दड़वा, हल्लोमाजरा, कजहेड़ी, मनीमाजरा, मौलीजागरां, रायपुरखुर्द में आए हैं। अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 1157 हो गई है। नवंबर माह में अब तक 268 केस सामने आए हैं। ब्यूरो