यज्ञ में आहुतियां डालते पूर्व चंडीगढ़ मेयर देवेश मोदगिल।
- फोटो : PKL OFFICE
कालका। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन करीब 1480 श्रद्धालुओं ने काली माता मंदिर में शीश नवाया। मंदिर सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि चंडीगढ़ के पूर्व मेयर देवेश मोदगिल ने हवन में आहुतियां डालीं। इस मौके पर पूर्व विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद रहीं। चौथे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने 1,87,926 रुपये सहित सोने के 2 व चांदी के 17 नग माता के चरणों में अर्पित किए।