सेक्टर-15 स्थित मार्केट से रविवार की दोपहर राखी लेकर घर लौटती महिला अनीता बिष्ट के गले से चेन छीनकर फरार झपटमार का पुलिस कोई सुराग नहीं तलाश सकी है। शिकायतकर्ता अनीता आरोपी झपटमार की बाइक का अधूरा नंबर-5जेड-1337 नोट कर सकी थी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। लेकिन थाना पुलिस के हाथ फिलहाल तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है। शिकायतकर्ता अनीता ने बताया था कि वह सेक्टर-15 की मार्केट में राखी खरीदने गई। खरीददारी के बाद जब वह सहेली सहित घर लौट रही थी तो सेक्टर-15 के मकान नंबर-1948 के समीप चेहरा ढक कर पहुंचे एक व्यक्ति ने उनके गले से चेन तोड़ ली और फिर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया था।