संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए गई महिला की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। बिमला देवी की शिकायत पर एमडीसी पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। बिमला देवी ने पुलिस को बताया कि 8 अप्रैल को पति नरेश अग्रवाल के साथ माता मनसा देवी मंदिर दर्शन के लिए गई थी। मंदिर में भीड़ अधिक होने के कारण मां के दर्शन के लिए कतार में खड़ी थी। भीड़ में पति आगे निकल गए और पीछे उनके गले से किसी ने 30 ग्राम की सोन की चेन चोरी कर ली। मंदिर से दर्शन करने के बाद जब नीचे की तरफ आई तो गले से चेन चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद एमडीसी पुलिस को शिकायत दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।