कालका। डीडी पंजाबी पर प्रसारित होने वाला डांस रियलिटी शो किसमें कितना है दम में कालका की बेटी चाहत ने दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार व शहर का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के आयोजको द्वारा चाहत को प्रमाण पत्र ओर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वाल्मीकि बस्ती अप्पर मोहल्ला वार्ड नंबर- 2 में रहने वाले राजकुमार और प्रीति की बेटी चाहत आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालका में 9वीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार को पंजाब के संगरूर स्थित धुरी में ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ जिसमें 14 से 15 आयु वर्ग कैटेगरी में चाहत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।