आम आदमी पार्टी (आप) ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता किए जाने का आग्रह किया है। आप नेताओं ने इस बावत पत्र लिखकर मांग की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि किसान इस आंदोलन में पहले ही अपने 470 साथियों को खो चुके हैं, जिसके बाद अब उनकी बेरुखी करना उचित नहीं है।
पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान और पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा है। जिसमें लिखा है कि पिछले छह महीनों से पंजाब सहित अलग-अलग प्रदेशों के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की सरहद पर बैठे हैं। इस समस्या का हल निकालने और कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों और सरकार के मंत्रियों के बीच 11 बार वार्ता हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला है।
सरकार ने 22 जनवरी के बाद किसानों के साथ बातचीत की कोई भी कोशिश नहीं की, जो किसानों समेत पूरे राष्ट्र हित में ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और कृषि के बिना इस देश की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पत्र में आप नेताओं ने लिखा कि अब जब किसान नेताओं की ओर से एक बार फिर बातचीत का न्योता दिया गया है तो प्रधानमंत्री को भी विनम्रता और खुले दिल के साथ इस बुलावे को कबूल करते हुए फिर से बातचीत शुरू करनी चाहिए। इस वार्ता में प्रधानमंत्री को खुद उपस्थित होकर किसानों के साथ रूबरू होना