स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी मोरनी के गांव मांधना में नेशनल डेंगू डे मनाया गया
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी मोरनी के गांव मांधना में जिला स्तरीय नेशनल डेंगू डे मनायामाई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी मोरनी के गांव मांधना में नेशनल डेंगू डे मनाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल मांधना के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। इसमें जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. संदीप जैन ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि सप्ताह में रविवार को ड्राई डे मनाएं। इस दौरान घर के पानी से भरे बर्तनों को खाली करें। सभी बर्तन सुखाएं। घर में पड़े बेकार टायर और कंटेनर को नष्ट करें। इस मौके पर एमओ डॉ. सुनील दहिया, स्टेट एंटोमोलॉजिस्ट सीमा सिंह, स्कूल की प्रिंसिपल अंजलि सिंह व सीमा सिंह मौजूद रहीं। स्कूल में बच्चों के लिए पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता और क्विज कंपटीशन करवाया गया। प्रिया, लक्की, प्रियांशु, शिवम, रितिका, एंजेल, वरुण, दिति, हितेश व अनन्या को विजेता बनने पर इनाम दिए गए। इस रैली में सीएचओ पूजा रानी, बबिता, स्वरूप सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश, अभिमन्यु ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर- 15, पंचकूला में भी नेशनल डेंगू डे मनाया गया।
: