पंचकूला। हंसराज पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 और 12 के लिए अंग्रेज़ी कोर विषय पर दो दिवसीय सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सत्र का संचालन हंसराज पब्लिक स्कूल की प्राचार्य जया भारद्वाज और द गुरुकुल की प्राचार्य हरसिमरन कौर ने किया। दो दिवसीय कार्यक्रम में व्यावहारिक गतिविधियां और सहभागात्मक सत्र शामिल थे, जिनमें अध्यापकों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर हरसिमरन कौर ने कहा कि अंग्रेरी शिक्षण को रचनात्मकता और आलोचनात्मक सोच को प्रेरित करना चाहिए तथा संप्रेषण कौशल को मजबूत करना चाहिए।