फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तालाबंद घर से चुराई एलईडी सहित नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। घर को तालाबंद कर अपने पैतृक गांव गए धर्मपुर कालोनी निवासी के घर से अज्ञात चोर एलईडी सहित नकदी चुरा कर ले गए। शिकायतकर्ता संदीप ने बताया कि वह धर्मपुर कॉलोनी पिंजौर में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा है। कुछ दिन पहले वह घर को ताला लगा कर पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव ढाणी गारण हिसार चला गया था। जब कुछ दिनों बाद वह वापस आया तो देखा कि अंदर के गेट का ताला टूटा हुआ है। चोर घर से एलईडी सहित गोलक में रखे करीब 12 हजार रुपये चुरा कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें