पिंजौर। नजदीकी गांव भोगपुर में स्थिति एक तालाबंद घर से अज्ञात चोर सेंधमारी करके दुकान से नकदी और घर में रखे गहने चोरी करके ले गए। पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार निवासी गांव भोगपुर ने बताया कि छह जून को वह अपने घर को ताला लगाकर अंबाला गए थे। जब वह अंबाला से वापस घर पहुंचे और मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो देखा कि उनकी दुकान और घर के अंदर के दरवाजे और ताले टूटे हुए हैं और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने देखा कि दुुकान के गल्ले में रखे करीब 11 हजार रुपये गायब थे और घर की अलमारी में रखा सोने का हार, टोप्स, अंगूठी, पायल गायब थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।