पिंजौर। शहर में चोरी की वारदात थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अज्ञात चोरों ने आंचल विहार काॅलोनी के एक तालाबंद घर में सेंधमारी कर नकदी सहित ज्वेलरी चुरा ली। मनजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पौने आठ वह माता दवाई दिलवाने के लिए डाॅक्टर के पास चला गया था। करीब पौने नौ बजे उसकी पत्नी दुकान पर चली गई। पौने दस बजे के करीब जब उसकी पत्नी घर वापस आई तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से करीब 3000 की नकदी सहित ज्वेलरी चुरा ली। इस बारे में पुलिस में शिकायत दे दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।