पिंजौर। शिव कॉलोनी में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित राजेश कुमार के अनुसार, वह 6 अक्तूबर की रात घर पर ताला लगाकर बाहर गए थे। अगली सुबह लौटने पर अलमारी के बाहर कपड़े बिखरे मिले और नकदी व जेवर गायब थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।