पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थिति गांव बसौंला में एक घर से अज्ञात चोर डेढ़ लाख रुपये सहित ज्वेलरी चुरा कर ले गए। शिकायतकर्ता जसबीर सिंह ने बताया कि बीते बुधवार की रात करीब 11 बजे वह परिवार सहित सो गया। सुबह उसके माता-पिता ने उठकर देखा कि जिस कमरे का ताला टूटा हुआ है और कमरे में रखी अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ है। जब उन्होंने सामान को चेक किया तो पता चला कि अज्ञात चोर अलमारी में रखी ज्वेलरी सहित डेढ़ लाख रुपये चोरी कर मौके से फरार हो गए।