फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मेजर के घर से नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। चंडीमंदिर छावनी क्षेत्र स्थित मेजर के घर से नकदी और जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस, क्राइम ब्रांच और डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक की टीम ने सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सैन्य आफिसर मेजर कलैवनिर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छुट्टियों में तमिलनाडु गए थे। 5 दिसंबर 2023 को वह घर से तमिलनाडु के लिए निकले थे। वापस 5 जनवरी को अपने चंडीमंदिर छावनी स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे टूटे हैं। भीतर का सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी से जेवर और नकदी गायब थी। इसके अलावा सभी पेटियां सहित अन्य बॉक्स के ताले भी टूटे थे। घर के दरवाजों को किसी वजनी चीज से तोड़ा गया था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें