फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर से नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। रेलवे कॉलोनी के एक क्वार्टर से जेवर और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में तरसेम सिंह ने बताया कि वह रेलवे काॅलोनी कालका में रहता है। बुधवार को वह ड्यूटी गया था। उसकी पत्नी घर पर मौजूद थी। बच्चा स्कूल गया था। दोपहर करीब दो बजे उसकी पत्नी बच्चे को लेने पड़ोसी के घर गई थी। करीब आधे घंटे बाद जब वह लौटी तो बाहर वाले गेट का कुडा अंदर से लगा था। जब वह अंदर गई तो गेट का ताला टूटा था। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। उन्होंने घर का सामान चेक किया तो दो सोने के कंगन, तीन सोने की अंगूठी और एक जोड़ी चांदी की पायल सहित नकदी गायब थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें