पिंजौर। लोहगढ़ एनक्लेव में तालाबंद घर से चोर नकदी सहित घर का अन्य सामान ले गए। शिकायतकर्ता नवदीप सिंह निवासी लोहगढ़ एनक्लेव ने बताया कि उसकी पत्नी और बच्चों सहित अपने मायके गई हुई थी। इसके बाद वह घर को ताला लगाकर अपनी ड्यूटी पर चला गया। जब ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर में रखे 750 रुपये सहित सिलेंडर, चूल्हा, कूलर व सामान गायब था। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।