डेराबस्सी। गांव इसापुर में एक नबालिग को झांसा देकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ 363 व 366 के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में 14 वर्षीय नाबालिग के पिता ने बताया कि 21 मार्च को वह रोज की तरह अपनी पत्नी के साथ सुबह करीब 7 बजे घर से काम पर चले गए और उनकी एक बेटी व बेटा दोपहर करीब 3 बजे उन्हें चाय लेकर आए तो सबसे छोटी बेटी घर पर अकेली थी। जब वह शाम करीब 6 बजे घर वापस आए तो पता चला कि उनकी छोटी बेटी घर पर नहीं है और शाम तक घर वापस नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।