संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी थाना क्षेत्र में पराली जलाने पर चार किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एएफएल की लोकेशन के आधार पर पहुंची टीम ने पुलिस को शिकायत देकर किसानों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। किसानों ने धान की कटाई के बाद बचे अवशेषों में आग लगाई। धान के अवशेष जलाने पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। ताजा मामला रायपुररानी थाना अंतर्गत का है। जहां चार किसानों ने पराली जलाई थी। इस पर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह के अनुसार एफएल की लोकेशन आई कि यहां सतीश कुमार गांव बडोना खुर्द, रामश्रित साहनी गांव बडोना खुर्द, महिंदर पाल गांव बडोना कला, मोहन गांव शाहजहांपुर के खेतों में पराली जलाई जा रही है जिसके बाद विभाग ने निरीक्षण कर मामला दर्ज करवाया है।