फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नेशनल यूथ अवार्डी से मारपीट के मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज

Wed, 28 May 2025 02:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के बाद सेक्टर-31 थाने में दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नेशनल यूथ अवार्डी रोहित कुमार से मारपीट के मामले में हल्लोमाजरा चौकी के तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने हल्लोमाजरा चौकी के पूर्व एएसआई सेवा सिंह, एएसआई रणजीत सिंह और वरिष्ठ सिपाही दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी इस मामले में किसी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने वाले तीन नहीं चार थे। रोहित का आरोप है कि पुलिस चौथे पुलिसकर्मी को बचा रही है।
रोहित कुमार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने की अपील की थी। याचिका दाखिल करते हुए नेशनल यूथ अवाॅर्डी रोहित कुमार ने हाईकोर्ट को बताया था कि 15 मार्च को हल्लोमाजरा चौकी में तैनात चार पुलिसकर्मियों ने जमीन पर लिटाकर उन्हें डंडों से बुरी तरह पीटा। उनकी इतनी पिटाई की गई कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके अंगूठे में फ्रैक्चर, सिर, चेहरे पर सूजन और रीढ़ की हड्डी में असहनीय दर्द हुआ। उनके दोस्त के साथ भी मारपीट की गई है। रोहित का आरोप है कि मारपीट करने वाले तीन नहीं चार पुलिसकर्मी थे। इस मामले में एसएसपी कंवरदीप कौर ने तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था। बाद में तीनों को सस्पेंड कर दिया गया, लेकिन रोहित इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
परिचित लड़कियों की मदद के लिए पहुंचे थे चाैकी

रोहित अपने दोस्त गोबिंद के साथ परिचित दो लड़कियों की मदद के लिए पुलिस चौकी पहुंचे थे। इन लड़कियों ने पिता के खिलाफ शारीरिक शोषण की शिकायत दी थी। जब वे चौकी में पहुंचे तो देखा कि दोनों लड़कियां रो रही थीं। तभी पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करने के बजाय लड़कियों पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। रोहित और गोबिंद ने पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि वे लड़कियों के साथ मानवता से पेश आएं। इसी बात पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। रोहित का आरोप है कि रीढ़ की हड्डी टूटने की बात कहकर वह चिल्लाता रहा, लेकिन पुलिसकर्मी जानबूझकर उसी जगह हमला करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें