फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धोखाधड़ी में रायपुररानी के तीन सुनारों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। धोखाधड़ी करने पर नारायणगढ़ पुलिस ने तीन सुनारों पर मामला दर्ज किया है। गांव हसनपुर निवासी ईश्वर लाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा रोडवेज अंबाला के उपकेंद्र नारायणगढ़ में कार्यरत है। वह अपनी लड़की के गहने बनवाने के लिए रायपुररानी के तीन सुनार देवेंद्र वर्मा उर्फ बिट्टू वर्मा, हेमंत वर्मा उर्फ हन्नी वर्मा व विजय वर्मा को 25 जुलाई 2021 को साढ़े पांच लाख रुपये नगद और दो लाख रुपये के चेक दिए थे। सुनारों ने चेक को बैंक से कैश करवा लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने साढ़े पांच लाख रुपये विजय कुमार पुत्र नथू राम गांव बड़ागांव के सामने दिए हैं।
गहने मांगने पर हर बार सुनार शिकायतकर्ता को झूठा आश्वासन दे दिया करता था किंतु गहने बना कर नहीं दे रहा था। कुछ समय लगातार पैसे मांगने पर सुनार जब गहने नहीं बना रहे थे तो शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने लगे इसके साथ ही दोबारा मांगने आये तो सुसाइड करने की धमकी देने लगे। कुछ दिन बाद जब मौजिज व्यक्तियों के साथ शिकायतकर्ता जाता तो सुनारों की दुकान बंद मिलती। आसपास पूछताछ से पता चला कि वे घर छोड़कर भाग गए हैं। वहीं जब नारायणगढ़ थाना प्रभारी अशोक शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त आरोपियाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रायपुररानी के लोगों के साथ भी कर चुके है धोखाधड़ी
रायपुररानी के रहने वाले देवेंद्र कुमार उर्फ बिट्टू वर्मा, हेमंत वर्मा उर्फ हन्नी वर्मा व विजय वर्मा रायपुररानी के अन्य लोगो के साथ भी धोखाधड़ी कर चुके है। जानकारी देते हुए बताया सचिन गुप्ता ने बताया कि मेरी माता मंजू बाला से 5 लाख रुपये काम करने के नाम पर लिए व इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य लोग बिल्ला कुमार, रजत, परवीन, गोविंद सहित अन्य लोगो के साथ भी पैसे की धोखाधड़ी कर चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें