फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी से कार चोरी, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-17 के एक मकान के सामने से शुक्रवार की देर रात एक फॉरच्यूनर कार चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि चोरी सेक्टर-16 पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर हुई है। गाड़ी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर लिए हैं। गाड़ी में लगे ट्रैकर सिस्टम की मदद से टोयोटा कंपनी ने गाड़ी चोरी होने का समय देर रात 12 से 2 बजे के बीच का बताया है।
विज्ञापन


गाड़ी मालिक रुपिंदर सिंह ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे गुरुग्राम से आए थे। इसके बाद ड्राइवर ने आम दिनों की तरह गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह 5.30 बजे जब ड्राइवर घर से गाड़ी की सफाई के लिए बाहर निकला तो गाड़ी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पहले तो सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उसमें कुछ भी क्लियर नहीं दिखा। उसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। नगर निगम के अधिकतर सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। इस कारण चोरी की घटना का पता नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें