पंचकूला। कालका शिमला हाईवे पर चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पंचकूला की ओर से जा रही एक कार को पीछे से आ रही एर्टिगा गाड़ी के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए। कार सवार बबलू ने बताया कि वह अंबाला किसी शादी में गए थे। इसके बाद वे अपने बच्चों के साथ शिमला घूमने के लिए जा रहे थे। उनके आगे वाली कार चालक ने अचानक हाईवे से मोड़ने के लिए ब्रेक लगा दिया। इस कारण उन्होंने अपनी कार की ब्रेक लगाई तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार एर्टिगा गाड़ी के चालक ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया।