पंचकूला। अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार मां-बेटी को सेक्टर-25/26 की डिवाइडिंग रोड पर टक्कर मार दी। इससे महिला गीतांजलि और उनकी बेटी देवांशी जख्मी हो गई हैं। महिला ने कार कार का नंबर नोट कर लिया। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 14 मार्च को रात 8.40 बजे गीतांजलि और उनकी बेटी देवांशी किसी काम से सेक्टर-25 के लिए जा रही थीं। जैसे ही स्कूटी से सेक्टर-25/26 की डिवाइडिंग रोड पर वह पहुंची तो सेक्टर-26 में आंबेडकर चौक की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों को एक निजी अस्पताल सेक्टर-26 में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गीतांजलि निवासी सेक्टर-26 की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद