फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बिजली के खंभे से टकराई कार, कोई जानी नुकसान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। बुधवार सुबह खेड़ा सीताराम में परवाणू से कालका की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में किसी प्रकार के जानी नुकसान की कोई खबर नहीं है लेकिन घटना में बिजली के पोल को भारी नुकसान हुआ है। घटना में बिजली की तार आपस में टकराने के चलते शहर के खेड़ा सीतराम, अप्पर मोहल्ला, टिब्बी मोहल्ला, कालीमाता मंदिर एरिया, परेड मोहल्ला, मेन बाजार व आसपास की बिजली आपूर्ति करीब 3 घंटे तक प्रभावित रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में लग गई। वहीं मौके पर बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लेने के बाद बिजली आपूर्ति को रिस्टोर करवाने के कार्य में जुट गए। इस दौरान इस रास्ते का ट्रैफिक काफी देर तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें