फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धान की बुआई के लिए 11 जून से प्रदेश भर में मिलेगा नहरी पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में धान की बुआई के लिए 11 जून से राज्य सरकार की ओर से नहरी पानी मुहैया कराया जाएगा। प्रदेश के सभी 23 जिलों को दो चरणों में नहरी पानी उपलब्ध होगा। प्रदेश के हर किसान के खेतों तक नहरी पानी मुहैया कराए जाने की व्यवस्था की गई है। इस बारे में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अधिकारी के साथ बैठक कर नहरों की व्यवस्था का जायजा लिया। सीएम मान ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से किसानों को पानी मुहैया कराए जाने के लिए नहरों की सफाई का काम पूरा हो गया है। इस बार राज्य सरकार ने नई पहल करते हुए नहरी पानी से जुड़ी किसी जानकारी या पूछताछ के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया है। राज्य सरकार धान के आगामी सीजन से नहरी पानी की सप्लाई देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 11 जून से किसानों को नहरी पानी निर्विघ्न सप्लाई किया जाएगा, क्योंकि नहरों का कीचड़ निकालने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

11 और 15 जून को इन जिलों में उपलब्ध होगा नहरी पानी
सीएम मान ने बताया कि 11 जून से श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का, फिरोजपुर और अंतरराष्ट्रीय सरहद पर लगी कंटीली तार से पार के इलाकों में नहरी पानी की सप्लाई की जाएगी। इसी तरह 15 जून से मोगा, संगरूर, मालेरकोटला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (एसएएस नगर), रूपनगर, लुधियाना, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट के लिए नहरी पानी की सप्लाई दी जाएगी।
किसानों की पूछताछ के लिए कंट्रोल रूम बनाया
पहली बार राज्य सरकार ने नहरी पानी की सप्लाई संबंधी पूछताछ करने के लिए समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यदि कोई व्यक्ति नहरी पानी की सप्लाई संबंधी किसी भी तरह की जानकारी लेना चाहता है तो वह विवरण हासिल करने के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 96461-51466 पर कॉल कर सकता है। सीएम ने कहा कि वह आशा करते हैं कि किसान धान की फसल की बुआई और सिंचाई के लिए नहरी पानी का सही प्रयोग करेंगे और भूजल को बचाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें