फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 30 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगेंगे कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की ओर से अब आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। इसमें 30 हजार कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं सही तरीके से देने के लिए विभाग की ओर से यह कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, काउंटर पर आने वाले लोगों के कार्ड को बनाया जा रहा है और अपडेट भी किया जा रहा है। जिले में 1.80 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें अब तक 1.36 लाख कार्ड बनाए जा चुके हैं। अब 44 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए यह प्लान तैयार किया गया है। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत सात हजार लोगों का इलाज किया गया है। इसमें लोगों के घुटने बदलने, हार्ट, ईएनटी सहित अन्य बीमारी से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया है। इससे मरीजों को राहत मिली है। अब 1.80 लाख रुपये से कम आय वालों का यह कार्ड बनाया जा रहा है। अब इसमें तीन लाख तक आय वालों को भी शामिल किया गया है। इन्हें साल का 1500 रुपये आयुष्मान कार्ड में इलाज लेने के लिए पेमेंट करना होगा। इसके लिए लोग आयुष्मान कार्ड के काउंटर पर आ सकते हैं।
विज्ञापन


लोगों को सही तरीके से इलाज के लिए किया जा रहा काम
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि लोगों को बेहतरीन इलाज की सुविधा के लिए इस कार्ड के लिए कैंप लगातार गांवों में कार्ड बनाया जएगा। इससे लोगों को राहत मिल सकेगी। इसलिए लोगों को पांच लाख तक का इलाज इस योजना में मिल रहा है। इसलिए लोगों से अपील है कि लोग इस कार्ड को जरूर बनवाएं जिससे कि उन्हें इमरजेंसी के वक्त इलाज में मदद मिल सके।
कोट्स...
आयुष्मान योजना लोगों के लिए फलदायी साबित हो रही है। इसलिए अब कैंप लगातार जरूरतमंद योजना के अंदर आने वाले लोगों का कार्ड बनाए जोन का कैंपेन चलाया जाएगा। इसमें हमारा लक्ष्य तीस हजार कार्ड बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें