पंचकूला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर में कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इसमें न्यायाधीश, कोर्ट कार्यालय के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों सहित 142 लोगों को टीका लगाया गया। सिविल अस्पताल की तरफ से डॉ. लक्ष्मी सिरोही, स्टाफ नर्स मंजू और अन्य स्टॉफ के लोगों को टीका लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट समप्रीत कौर ने इस अभियान में आए सभी लोगों को सही तरीके से मास्क का उपयोग करने, दो गज की दूरी बना कर रखने, हाथों को समय-समय पर धोने और कोविड-19 टीकाकरण की आवश्यकता के बारे में बताया। इससे पहले भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सामान्य अस्पताल सेक्टर-6 के सहयोग से कोविशील्ड की पहली डोज के लिए कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा चुका है। इस अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कल्याणकारी नीतियों के बारे में भी जागरूक किया गया। टीकाकरण शिविर में जाए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी की गई पुस्तिकाएं वितरित की गई।